{"_id":"684054e5115424dc2601a64c","slug":"video-promising-students-excelled-in-education-and-sports-were-honoured-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और खेल में अव्वल आए होनहार सम्मानित, देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और खेल में अव्वल आए होनहार सम्मानित, देखें VIDEO
ज्ञानपुर में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बघेल ने कहा कि छात्र-छात्राएं लक्ष्य का निर्धारण कर आगे बढ़ें तो सफलता अवश्य मिलेगी। जिस क्षेत्र में जाएं पूरी मेहनत और लगन से काम करें। आपको लक्ष्य तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। वह बुधवार को कंसापुर में युवा पाल संगठन की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज के लिए कुछ करना चाहिए। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। आज शिक्षा के दम पर समाज के युवा हर क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं। युवा पाल संगठन का यह कदम सराहनीय है। खेल सलाहकार कैलाश पाल ने खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि बच्चे शिक्षा हो या खेल, राजनीति हो या अन्य क्षेत्र जहां भी जाएं पूरी मेहनत से काम करें। स्वास्थ्य सलाहकार सुरेंद्र पाल, शिक्षा सलाहकार त्रिवेणी पाल, संगीत सलाहकार आलोक पाल ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान कुछ माह पूर्व आयोजित परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को नकद धनराशि, मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। पाचवीं में अंश पाल प्रथम, अनन्या पाल द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। आठवीं में अकिनेत, आकांक्षा और चंदन क्रमश: प्रथम से तृतीय रहे। इसी तरह खेल के क्षेत्र में बेहतर करने वाले 40 बालक-बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। संगठन के अध्यक्ष रोहित पाल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर रविकांत पाल, अजय पाल, वीरेंद्र पाल, विजयभान पाल, चंद्रभान पाल, संदीप पाल, अखिलेश पाल, सुजीत पाल, शिवा पाल, श्याम नारायण पाल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।