फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Provide daily report of negligent banks: DM

लापरवाह बैंकों की प्रतिदिन उपलब्ध कराएं रिपोर्ट : डीएम

Tue, 01 Sep 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Provide daily report of negligent banks: DM
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों, निवेशकों एवं व्यापारियों के साथ व्यापार, उद्योग, निवेश, निर्यात तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि उद्यमियों एवं निवेशकों के सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराएं। खाद्य एवं रसद, विद्युत, प्रदूषण नियंत्रण, व्यापार कर सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को व्यापारियों से समन्वय बनाकर काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने माधोसिंह से खमरिया होते हुए टेढ़वा मार्ग की मरम्मत, राजपुरा रिंग मार्केट में पार्किंग की व्यवस्था, कारपेट सिटी में आवंटित प्लाट के निर्माण की दिक्कत, मॉडर्न डाईंग हाउस के संचालन आदि की समस्या को गिनाया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को निर्देशित किया कि जिन बैंकों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। औद्योगिक विकास के लिए निवेशकों के साथ मास्टर प्लान के अनुरूप ही विकास कार्य करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग दयाशंकर, एलडीएम अमित कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed