{"_id":"6a96c92ca9875d7cc40607c8","slug":"video-congress-workers-furious-over-fir-against-rahul-gandhi-staged-protest-in-bhadohi-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर एफआईआर पर बिफरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पर एफआईआर पर बिफरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
भदोही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गांधी पार्क परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी रैली स्थल पर कथित जातिवादी “शुद्धिकरण अनुष्ठान” और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के सामने पहुंचकर भी विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उप्र कांग्रेस कमेटी कोऑर्डिनेटर याशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हल्द्वानी में जिस प्रकार का कथित जातिवादी व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है। राहुल गांधी ने इसी घटना के दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन पर ही एफआईआर कर दिया गया। यह कार्रवाई लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि यह कार्रवाई भाजपा के दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना को उजागर करता है। कहा कि ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। मौके पर डॉ. राजेन्द्र दुबे राजन, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, त्रिलोकी नाथ बिंद, सुबुकतगीन अंसारी, अवधेश पाठक, शबाना खातून, स्वालेह अंसारी, रमाशंकर बिंद, सुरेश चौहान, दुर्गेश तिवारी, अजय प्रजापति, शमशीर अहमद आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।