{"_id":"67ffbaa151cadce83509936d","slug":"video-mission-swachhata-will-get-wings-in-bhadohi-two-garbage-vehicles-joined-the-fleet-of-nagar-panchayat-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में मिशन स्वच्छता को लगेंगे पंख, नगर पंचायत के बेड़े में शामिल हुई दो कूड़ा गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में मिशन स्वच्छता को लगेंगे पंख, नगर पंचायत के बेड़े में शामिल हुई दो कूड़ा गाड़ियां
नगर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किए जाने को लेकर नगर पंचायत के बेड़े में दो कूड़ा वाहन शामिल किए गए हैं। 16 लाख की लागत से आए दो कूड़ा वाहनों का चेयरमैन डॉ. घनश्यामदास गुप्ता ने बुधवार को शुभारंभ किया। कूड़ा वाहन आने से नगर में समय से कूड़ा उठान हो सकेगा।
ज्ञानपुर नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं। जिसमें 22 से 24 हजार की आबादी निवास करती है। नगर से हर दिन करीब दो से तीन टन कूडा कचरा निकलता है, लेकिन कूड़ा निस्तारण का बेहतर इंतजाम न होने से कई मोहल्लों में समय से कूड़ा उठान नहीं हो पाता। जिसके कारण वार्ड के खाली प्लांट कूड़ा घर बन जाते हैं। इस समय नगर पंचायत के पास 10 कूड़ा वाहन हैं। अब नगर पंचायत के बेड़े दो और कूड़ा वाहन शामिल हुए हैं। 16 लाख की लागत की दो छोटी टैंपों में गिला और सूखा कचरा अलग-अलग रखा जा सकेगा। कूड़ा उठान के बाद उसे एमआरएफ सेंटर पहुंचाया जाएगा। जिससे कूड़े का निस्तारण हो सके। चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि नगर वासियों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना उद्देश्य है। लोगों की शिकायत रहती थी कि समय से कूडा उठान नहीं होता है। इनकी मांग पर दो कूडा वाहन 16 लाख रुपये की लागत से क्रय किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।