फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One labour died several injured after being buried under debris in Mohali

मोहाली में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल में मिट्टी धंसने से हुआ हादसा, दो मजूदरों की मौत; एक घायल

Thu, 20 Aug 2026 09:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 09:48 PM IST
सार

अस्पताल की बेसमेंट का काम चल रहा था जहां मिट्टी के धंसने से ये हादसा हुआ। गुरुवार शाम को करीब साढ़े सात बजे ये हादसा हुआ। 

विज्ञापन
One labour died several injured after being buried under debris in Mohali
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के एयरपोर्ट रोड स्थित एयरोसिटी इलाके में बन रहे एक अस्पताल के निर्माण स्थल पर गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की बेसमेंट में अचानक मिट्टी धंसने से मौके पर काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। ताजा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि एक मजदूर घायल बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना के समय निर्माणाधीन बिल्डिंग की बेसमेंट में खुदाई और निर्माण संबंधी कार्य चल रहा था। अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का कार्य तेज कर दिया।

विज्ञापन


घायल मजदूर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है। मृतक मजदूरों की पहचान की जा रही है। मोहाली एयरोसिटी में यह अस्पताल निर्माणाधीन है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बसेमेंट में काम कर रहे थे मजदूर
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा लिबासा अस्पताल में काम करने वाले एक ऑर्थोपेडिक सर्जन के निर्माण स्थल पर हुआ है। वहां बेसमेंट की खुदाई के दौरान हादसा हुआ। जानकारी के मुताबकि तीनों मजदूर सड़क से करीब 15 फीट नीचे बेसमेंट में काम कर रहे थे। खुदाई के दौरान बेसमेंट की मिट्टी अचानक उनके ऊपर गिर गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल रेस्कयू टीम मौके पर नहीं पहुंची है। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed