{"_id":"6a56494de72798198c0cb38d","slug":"video-liquor-supply-in-water-tanker-smuggler-en-route-from-haryana-to-bihar-arrested-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानी के टैंकर में शराब की सप्लाई, हरियाणा से बिहार जा रहा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के टैंकर में शराब की सप्लाई, हरियाणा से बिहार जा रहा तस्कर गिरफ्तार
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:05 PM IST
Link Copied
भदोही जिले में शराब तस्करी के लिए पुष्पा स्टाइल अपनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। शामली जिले के आबादगढ़ निवासी तस्कर मनोज उर्फ राहुल सैनी पानी के टैंकर में शराब भरकर बिहार जा रहा था। पुलिस ने उसे गेराई पावर हाउस के पास गिरफ्तार कर लिया। वह हरियाणा के पानीपत कुरथल से शराब लेकर आ रहा था। पुलिस ने 11 लाख की कीमत के करीब 1005 लीटर अवैध शराब बरामद किए। गोपीगंज कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस को सूचना मिली कि जिले के रास्ते से भारी मात्रा में शराब बिहार जाने वाली है। जिसके बाद पुलिस टीम ने भोर में साढ़े तीन बजे हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस बीच एक पानी के टैंकर को जाते देख उसे रोका गया, लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे गिराईं उपकेंद्र के पास से पकड़ लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।