फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Emphasis on prevention of child labour at commercial places

Bhadohi News: व्यावसायिक स्थलों पर बाल श्रम रोकने पर जोर दिया

Thu, 01 Oct 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on prevention of child labour at commercial places
पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की अध्यक्षता में किशोर न्याय, बाल भिक्षा वृत्ति के रोकथाम और बाल श्रम उन्मूल को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) पर चर्चा की गई। बेसहारा बच्चों के ऑपरेशन नया जीवन व जागरूकता अभियानों की समीक्षा भी की गई। 2026 में पॉक्सो अधिनियम व गुमशुदा बच्चों के मामलों की विस्तार से समीक्षा भी की गई। बाल भिक्षावृत्ति और बाल श्रम उन्मूलन अभियान पर भी जोर दिया। सरकारी विद्यालयों में मानव तस्करी व बाल श्रम के प्रति जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। होटल, ढाबा व अन्य व्यावसायिक स्थलों पर जांच कर बाल श्रम रोकने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न एनजीओ के पदाधिकारी, थाना प्रभारी, एएचटी, महिला आरक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed