फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ARTO inspected vehicles of private schools

Bhadohi News: एआरटीओ ने निजी विद्यालयों के वाहनों की जांच की

Thu, 01 Oct 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
ARTO inspected vehicles of private schools
एआरटीओ विभाग की ओर से बुधवार को भदोही नगर व आसपास के कई निजी विद्यालयों के वाहनों की जांच की गई। एआरटीओ राम सिंह के नेतृत्व में टीम ने सात विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्हाेंने स्कूलों की सभी गाड़ियों के फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कागजात की जांच की। जांच में सभी वाहन सुरक्षा मानकों और दस्तावेज में दुरुस्त पाए गए। उन्होंने श्री केपी मेमोरियल विद्यालय सर्रोई, सनबीम समेत आसपास के विद्यालयों में पहुंचे। उन्होंने चालकों और परिचालकों से कहा कि स्कूली वाहनों की गति सीमा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होनी चाहिए। तीखे मोड़ों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें। सभी वाहनों में फर्स्ट-एड बॉक्स और अग्निशामक यंत्र हमेशा कार्यशील स्थिति में होने चाहिए। ड्यूटी के समय किसी भी प्रकार का नशा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed