{"_id":"68861114d9c48f364800e50e","slug":"video-future-review-officers-are-confused-by-gs-and-maths-get-relief-from-reasoning-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भावी समीक्षा अधिकारियों को जीएस व गणित ने उलझाया, रीजनिंग से राहत, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावी समीक्षा अधिकारियों को जीएस व गणित ने उलझाया, रीजनिंग से राहत, VIDEO
ज्ञानपुर जिले में आरओ और एआरओ की परीक्षा रविवार को 20 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। भावी समीक्षा अधिकारियों को जीएस और गणित के प्रश्नों ने खूब उलझाया। गणित के सवालों को हल करने में अभ्यर्थियों को समय लगा। जिससे कम समय मिलने का उनको मलाल भी रहा। परीक्षा देने के बाद कुछ अभ्यर्थी खुश दिखे तो अधिकतर के चेहरे मायूस रहे। परीक्षा में नौ हजार 384 अभ्यर्थियों में चार हजार 103 यानि 43 फीसदी उपस्थित हुए और पांच हजार 281 अनुपस्थित रहे। डीएम शैलेश कुमार सिंह अन्य मजिस्ट्रेट केंद्रो पर भ्रमण करते रहे।
जिले में 20 केंद्रों पर समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। पंजीकृत नौ हजार 384 में से केवल 4103 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर जुटने लगे। सभी को पहचान सत्यापन के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। प्रत्येक परीक्षार्थी की बायोमेट्रिक पहचान और फेस रिकग्नीशन जांच के बाद कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई। मॉनिटरिंग सेल से सभी केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी की गई। जिला प्रशासन, पुलिस और आयोग के पर्यवेक्षक लगातार भ्रमणशील रहे। सेक्टर, और स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर मौजूद रहे। केंद्रों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें तैनात रहीं। चौराहों पर गाइडेंस के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए। फोटोस्टेट की दुकानें बंद रखी गईं। सुबह साढ़े नौ बे से शुरु परीक्षा साढ़े 12 बजे संपन्न हो गई। डीएम शैलेश कुमार, एएसपी शुभम अग्रवाल ने जंगीगंज, गोपीगंज, ज्ञानपुर समेत अन्य केंद्रो का निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्था को देखा। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो गई। 43 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।