फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teenage girl bitten by snake dies after 12 days

Bhadohi News: सर्पदंश की शिकार किशोरी की 12 दिन बाद मौत

Thu, 27 Aug 2026 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl bitten by snake dies after 12 days
थाना क्षेत्र के मिश्रधाप गांव में 12 दिन पहले सोते समय सर्पदंश से अचेत किशोरी की बुधवार की सुबह इलाज के दौरान भदोही के अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

मिश्रधाप गांव निवासी संजय प्रजापति ने बताया कि बेटी सरस्वती (12) बीते 14 अगस्त की रात दो बजे घर में चारपाई पर सोई हुई थी। इसी दौरान घर में छिपा विषैला सर्प ने चारपाई पर पहुंचकर सरस्वती को डस लिया। नींद खुलते ही किशोरी ने सांप को देखा और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर माता-पिता जग गए। सांप को एक डिब्बे में रखकर चिकित्सक को दिखाया।

परिजन किशोरी को लेकर मिर्जापुर मंडलीय चिकित्सालय पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां 26 अगस्त की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed