{"_id":"68405809d51c31704e0d5451","slug":"video-embankment-of-pond-opened-water-on-service-lane-decreased-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"तालाब का खोला तटबंध, सर्विस लेन पर लगा पानी हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब का खोला तटबंध, सर्विस लेन पर लगा पानी हुआ कम
वाराणसी- प्रयागराज हाइवे पर माधोसिंह में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की कवायद शुरू हो गई। डीएम शैलेश कुमार के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार सुनील कुमार और बीडीओ दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। जेसीबी से तालाब का तटबंध खोलकर पानी निकालना शुरू कर दिया। प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। वाराणसी-प्रयागराज हाइवे की 42 किमी लंबाई भदोही से होकर गुजरती है। जिले में हाइवे पर करीब आठ से 10 बाजार हैं। जल निकासी का समुचित इंतजाम न होने से बाजार के लोगों को परेशान होना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत माधोसिंह में होता है। पिछले दिनों कुछ घंटे की बारिश के बाद दो सप्ताह तक सर्विसलेन पर जलजमाव हो गया। इसको लेकर अमर उजाला ने एक दिन हुई 'बारिश और दो सप्ताह से सर्विसलेन में है जलभराव' शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। डीएम के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार और बीडीओ मौके पर पहुंचे। जेसीबी के माध्यम से तालाब का तटबंध खुलवाया। इससे तालाब का पानी खेतों में जाने लगा। इससे सर्विसलेन का पानी कम होने से लोगों ने राहत की सांस लिया, लेकिन यह सुविधा चंद दिनों की ही रहेगी। बीडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। तालाब का तटबंध खोलने से उसका पानी निकल रहा है। इससे बाजार एवं गांव का पानी सर्विसलेन पर नहीं आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।