Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
VIDEO : Demonstration by Nishad Party workers in Bhadohi demonstration over indecent remarks on Phoolan Devi
{"_id":"67d82a2bce5fbe63ba08f102","slug":"video-demonstration-by-nishad-party-workers-in-bhadohi-demonstration-over-indecent-remarks-on-phoolan-devi-2025-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में निषाद पार्टी के कार्यकर्तााओं का प्रदर्शन, फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में निषाद पार्टी के कार्यकर्तााओं का प्रदर्शन, फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन
पूर्व सांसद फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी विशाल सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को ज्ञापन सौंपकर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष डॉ. सुशील बिंद ने कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी मछुआ समाज की गौरव हैं। जालौन निवासी डॉ. आशीष द्विवेदी ने वीरांगना फूलन देवी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इससे निषाद, केवट, मल्लाह, बिंद जैसी पिछड़ी एवं वंचित जातियों और महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। चेताया कि इस तरह के किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने डॉ. आशीष द्विवेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर, तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।