{"_id":"67d7cdb4e427f4e9e2093bdb","slug":"havoc-at-juice-shop-tiwari-family-attacked-entire-village-in-panic-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2732902-2025-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: जूस के पैसे मांगे तो दिखाने लगा रंगदारी, साथियों को बुलाकर दुकानदार के परिवार पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: जूस के पैसे मांगे तो दिखाने लगा रंगदारी, साथियों को बुलाकर दुकानदार के परिवार पर किया जानलेवा हमला
सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम परसिली में 15 मार्च की रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। चमराडोल बैरियर तिराहे पर गन्ने के जूस की दुकान चला रहे शुभम तिवारी पर दर्जनों हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वे दहशत में जी रहे हैं।
घायल शुभम तिवारी ने बताया कि बोड्डीहा के रहने वाले दो लोग उनकी दुकान पर जूस पीने आए थे और बिना पैसे दिए जाने लगे। जब उन्होंने मना किया, तो गाली-गलौज शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद हमलावर दर्जनभर की संख्या में पहुंचे और मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन तब तक तिवारी पर धारदार हथियारों से कई वार किए जा चुके थे।
हमले में लहूलुहान हुआ व्यापारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात 9 बजे रोशन सिंह गोड़, अखिलेश सिंह गोड़, गोलू सिंह गोड़ और बुद्धसेन सिंह गोड़ के नेतृत्व में कई लोगों ने तिवारी पर हमला किया। करीब पांच मिनट तक चले इस हमले में तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल शुभम तिवारी को पहले मझौली अस्पताल और फिर जिला अस्पताल, सीधी में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण उनका परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है। पूरे गांव में भी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है।
पुलिस जांच जारी, गिरफ्तारी नहीं
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, क्योंकि आरोपी फरार हैं। शुभम तिवारी और उनका परिवार प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।