{"_id":"69d3e403010f5828c10e41e6","slug":"video-youthful-enthusiasm-was-on-display-in-the-game-room-during-aura-2026-at-rohilkhand-university-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गेम रूम में दिखा युवाओं का जोश, विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गेम रूम में दिखा युवाओं का जोश, विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) में आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी उत्सव ऑरा 2026 का समापन तीसरे दिन हुआ। उत्सव के तीसरे दिन ई-स्पोर्ट्स, सुडोकू प्रतियोगिता, एस्ट्रोक्वेस्ट, टेक पिक्शनरी, सिक्स वर्ड स्टोरी समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। छात्रों ने सर्वाधिक प्रतिभागिता ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में दिखाई। जहां अलग-अलग संस्थानों के 77 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें गेमरूम में छात्रों ने बीजीएमआई ऑनलाइन गेम में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कामेश एवं उनकी टीम ने प्रथम, अतुलांश एवं उनकी टीम ने द्वितीय तथा कुशांश गुप्ता एवं उनकी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फूड विदाउट फायर कलनरी प्रतियोगिता इस थीम में 13 टीमों ने भाग लिया। इशिता चंद्रा एवं मानवी शर्मा की टीम ने प्रथम, अथर्व एवं लवी सिंह की टीम ने द्वितीय तथा स्वाति एवं सिंदूरपा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुडोकू प्रतियोगिता में शक्ति देव गुप्ता ने विजयी रहे। एस्ट्रो क्वेस्ट रूफटॉप सोलर, फ्रॉम सनलाइट टू सस्टेनेबल पॉवर कार्यशाला आयोजित हुई। इस तकनीकी कार्यशाला में प्रतिभागियों को रूफटॉप सोलर पावर सिस्टम की अवधारणा, डिजाइन एवं व्यावहारिक अनुप्रयोगों की विस्तृत जानकारी दी गई। टेक पिक्शनरी प्रतियोगिता में 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अर्पिता कश्यप, अनन्या गुप्ता, कौसर फातिमा एवं बुशरा तैय्यब की टीम प्रथम स्थान पर रही। रील्स इन 60 सेकेंड प्रतियोगिता में अर्पित कुमार एवं मोहम्मद अरशद ने प्रथम व स्मिता प्रजापति एवं ऋषभ विश्वकर्मा ने द्वितीय स्थान पर रहे। सिक्स वर्ड स्टोरी में केवल छह शब्दों में कहानी लेखन करने वाले आईआईटी मद्रास के छात्र हमजा कुरैशी प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम में डीन एफईटी प्रो. अर्चना गुप्ता, डीन अकादमिक प्रो. एसके पांडेय, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रविन्द्र सिंह, प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव, प्रो. एसएस बेदी, प्रो. विनय ऋषीवाल, डॉ. संजय सिंह, प्रो. अनीता त्यागी व अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।