Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri illuminated with lights on Diwali

लखीमपुर खीरी: रंगीन रोशनी से जगमगाया शहर, आसमान में दिखा आतिशबाजी का नजारा, घरों से लेकर बाजारों तक सजी झालरें

Sun, 08 Nov 2026 11:43 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 08 Nov 2026 11:43 PM IST
सार

दीपावली के मौके पर महिलाओं ने घरों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक शहर में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri illuminated with lights on Diwali
रोशनी से जगमगाया शहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली का उत्साह रविवार को पूरे शहर में दिखाई दिया। शहर के मुख्य बाजारों, प्रतिष्ठानों और मोहल्लों से लेकर घरों तक रंगीन बिजली की झालरों से आकर्षक सजावट की गई। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा। शाम ढलते ही हर तरफ दीपावली की रौनक दिखाई देने लगी।
विज्ञापन


रात होते ही आसमान आतिशबाजी की रंगीन रोशनी से चमक उठा। शहर के विभिन्न इलाकों में देर तक पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। बच्चों से लेकर बड़े तक दीपावली की खुशियां मनाने में मग्न नजर आए। युवाओं और बड़ों ने पटाखे और आसमानी रॉकेट छोड़कर आतिशबाजी का आनंद लिया तो बच्चों ने फुलझड़ी और अनार जलाकर त्योहार मनाया।
विज्ञापन


दीपावली के मौके पर महिलाओं ने घरों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक शहर में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed