{"_id":"6b0300493bca32e4a2037132","slug":"video-video-ramapara-mahatasava-ma-eyara-rada-maka-daral-aapata-sathata-sa-napatana-ka-abhayasa-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामपुर महोत्सव में एयर रेड मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामपुर महोत्सव में एयर रेड मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास
बाराबंकी। जहांगीराबाद स्थित रामपुर महोत्सव में रविवार को एयर रेड मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों की टीमों ने हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन कर अपनी तैयारियों को परखा। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की मौजूदगी में आयोजित अभ्यास में घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, आग पर काबू पाने और प्राथमिक उपचार देने का प्रदर्शन किया गया।
मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, पुलिस, अग्निशमन, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित संचार और राहत-बचाव कार्यों की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल से विभागों की तैयारियों और संसाधनों की उपलब्धता परखने का मौका मिलता है। आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया से जनहानि को कम किया जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों को अपनी तैयारियां दुरुस्त रखने और आमजन को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एडीएम निरंकार सिंह, एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल, सीओ सिटी आफताब आलम, उप नियंत्रक सिविल डिफेंस अनीता प्रताप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।