{"_id":"6b011ecc3b23a5b0cf083912","slug":"ambulance-had-left-with-body-five-more-lives-were-lost-in-accident-in-barabanki-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मातम का सफर बना काल: शव लेकर निकली थी एंबुलेंस, रास्ते में पांच और जानें छिन गईं; लाशों का ढेर देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम का सफर बना काल: शव लेकर निकली थी एंबुलेंस, रास्ते में पांच और जानें छिन गईं; लाशों का ढेर देख कांप गए लोग
Sat, 21 Nov 2026 10:25 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:25 AM IST
सार
जयपुर से एक शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस शनिवार सुबह बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आगे चल रही पिकअप में पीछे से जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई। राजस्थान और पश्चिम बंगाल के रहने वाले इन पांचों लोगों की मौत से एक परिवार के मातम से शुरू हुआ सफर पांच अन्य परिवारों के लिए भी गहरे दुख का कारण बन गया।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
किसी घर में पहले ही एक मौत का मातम पसरा था। शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए एक एंबुलेंस जयपुर से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई थी। उसके साथ पांच लोग सफर कर रहे थे। किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर इतना दर्दनाक मोड़ ले लेगा कि एक शव को लेकर निकली एंबुलेंस से पांच और जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो जाएंगी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 53.3 पर एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई। कुछ ही पलों में एक परिवार के मातम से जुड़ा सफर पांच परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया।
विज्ञापन
Trending Videos
हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर बेहद विचलित करने वाला था। क्षतिग्रस्त वाहनों और सड़क पर पड़े शवों को देखकर वहां से गुजर रहे लोग सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों के सामने अचानक मौत का ऐसा मंजर था, जिसे देख लोग कुछ पल के लिए सन्न रह गए। सड़क पर बिखरे शवों का दृश्य हादसे की भयावहता बयां कर रहा था।
मकबूल खान जयपुर की जवाहर नगर कच्ची बस्ती के रहने वाले थे, जबकि हरिओम योगी राजस्थान के अलवर जिले के पीपलखेर के निवासी थे। वहीं अमीनुल हक, रफीक और आलम पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले से जुड़े थे।
एक शव को पहुंचाने निकले थे, पांच की जिंदगी रास्ते में छूट गई
एंबुलेंस जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी। उसमें पहले से एक शव रखा हुआ था। सफर का मकसद उस शव को उसके गंतव्य तक पहुंचाना था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरी कहानी बदल दी। एंबुलेंस में सवार मकबूल खान (62), हरिओम योगी (33), अमीनुल हक (32), रफीक (50) और आलम की मौत हो गई।मकबूल खान जयपुर की जवाहर नगर कच्ची बस्ती के रहने वाले थे, जबकि हरिओम योगी राजस्थान के अलवर जिले के पीपलखेर के निवासी थे। वहीं अमीनुल हक, रफीक और आलम पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले से जुड़े थे।
विज्ञापन
पांच परिवारों तक पहुंची एक और दुखद खबर
जिस एंबुलेंस में पहले से एक शव था, उसी में सवार पांच लोगों की मौत की खबर अब उनके परिजनों तक पहुंचनी थी। राजस्थान से पश्चिम बंगाल तक का सफर तय करने निकले इन लोगों के परिवारों को शायद अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि सुबह का यह सफर उनके जीवन का सबसे दुखद अध्याय बन जाएगा।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ यह हादसा सिर्फ पांच मौतों की खबर नहीं है, बल्कि उस दर्दनाक विडंबना की कहानी भी है, जहां एक मृत व्यक्ति को अंतिम विदाई देने निकले लोगों को भी रास्ते में मौत ने अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
