{"_id":"6b02b16990d1699a77008fc8","slug":"video-arun-patial-meera-gaushala-bathoo-inspection-native-cattle-conservation-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: गोसेवा आयोग सदस्य अरुण पटियाल ने किया मीरा गोशाला बाथू का निरीक्षण, देशी गौवंश संरक्षण के प्रयासों को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: गोसेवा आयोग सदस्य अरुण पटियाल ने किया मीरा गोशाला बाथू का निरीक्षण, देशी गौवंश संरक्षण के प्रयासों को सराहा
हिमाचल प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य अरुण पटियाल ने मीरा गोशाला बाथू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला में गौवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और देशी गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
मीरा गोशाला बाथू में देशी नस्ल के गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यहां विशेष रूप से गिर, साहिवाल एवं कपिला नस्ल के गौवंश को आश्रय प्रदान किया गया है। इन देशी नस्लों का संरक्षण भारतीय पशुधन और गौसंस्कृति को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
निरीक्षण के दौरान अरुण पटियाल ने गौवंश के रखरखाव, देखभाल और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। गोशाला में की गई व्यवस्थाओं तथा देशी नस्लों के संरक्षण के प्रयासों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और गोशाला प्रबंधन के कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि देशी गौवंश का संरक्षण केवल पशुधन की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और कृषि व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। ऐसी गोशालाएं गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
अरुण पटियाल ने कहा कि गौसेवा, गौसंरक्षण और देशी नस्लों का संवर्धन हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।