{"_id":"6b02b03c43520ee3df02d0e3","slug":"video-nh-05-road-construction-traffic-slow-alternative-route-kandaghat-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: एनएच-05 पर निर्माण कार्य से वाहनों की रफ्तार धीमी, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: एनएच-05 पर निर्माण कार्य से वाहनों की रफ्तार धीमी, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:35 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर सड़क निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। शोघी-महेेली बाइफरकेशन और दुर्गा माता मंदिर के समीप सोनू बंगला के पास निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इन स्थानों पर वाहनों की आवाजाही मध्यम गति से हो रही है और वाहन चालकों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।
ट्रैफिक पुलिस शिमला के अनुसार, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस लगातार यातायात का संचालन कर रही है, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे।
पुलिस ने वाहन चालकों को कुफरी, ठियोग, रोहड़ू, चौपाल, नारकंडा, रामपुर और किन्नौर की ओर जाने के लिए कंडाघाट से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। इस मार्ग को जाम से बचने के लिए बेहतर विकल्प बताया गया है।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माण कार्य वाले स्थानों से गुजरते समय धैर्य बनाए रखें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले मार्ग की स्थिति का ध्यान रखने और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।