Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
No regular director-principal in medical colleges, nor any qualified lab attendant in the labs: Subhash Batra
{"_id":"6b02a5cb1c85fef1790eecc2","slug":"video-no-regular-director-principal-in-medical-colleges-nor-any-qualified-lab-attendant-in-the-labs-subhash-batra-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेजों में न रेगुलर डायरेक्टर-प्रिंसिपल, न लैब में पढ़ा लिखा लैब अटेंडेंट : सुभाष बत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेजों में न रेगुलर डायरेक्टर-प्रिंसिपल, न लैब में पढ़ा लिखा लैब अटेंडेंट : सुभाष बत्रा
प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री सुभाष बत्रा ने मॉडल टाउन स्थित आवास पर रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान पीजीआई और प्रदेश के पांचों मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं की कमी, रिक्त पदों और अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लैब में लैब अटेंडेंट तक पढ़ा-लिखा नहीं है, जिसे डेली बेसिस पर लगाया गया है। पांचों मेडिकल कॉलेजों में रेगुलर डायरेक्टर-प्रिंसिपल नहीं हैं, कार्यकारी प्रभार से काम चलाया जा रहा है।
बत्रा ने कहा कि मेडिसिन और एक्स-रे विभाग में जहां रोजाना 8 से 10 हजार ओपीडी के मरीज आते हैं, वहां से 5 से 6 हजार मरीज मजबूरी में प्राइवेट नर्सिंग होम जाने को मजबूर हैं। उनके पास एक्स-रे मशीन, लैब अटेंडेंट और जरूरी सुविधाएं नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार ने पीजीआई के लिए अलग मंत्री इन-चार्ज बनाया था, ताकि रोजमर्रा की समस्याओं की देखभाल हो सके। स्वास्थ्य मंत्री आते-जाते रहे, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अनिल विज और मौजूदा मंत्री आरती राव के कार्यकाल में भी लोगों की बताई समस्याएं पूरी नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार से बात नहीं बनेगी। पीजीआई में कैंसर और डेंगू की दवाइयां तक उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि रेगुलर पदों पर भर्तियां की जाएं, रिक्तियां भरी जाएं और कमियों को दूर किया जाए। इस संबंध में सात मुख्य मांगों वाला ज्ञापन भी सौंपा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।