Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Barabanki News
›
VIDEO: रक्षाबंधन से पहले बस अड्डे पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, मुफ्त यात्रा को लेकर होड़, बसों के लिए तीन-चार घंटे इंतजार
{"_id":"6a9010f7b29cfe4d90043e17","slug":"video-video-rakashhabthhana-sa-pahal-bsa-adada-para-umaugdha-yataraya-ka-salb-mafata-yatara-ka-lkara-ha-bsa-ka-le-tana-cara-ghata-itajara-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रक्षाबंधन से पहले बस अड्डे पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, मुफ्त यात्रा को लेकर होड़, बसों के लिए तीन-चार घंटे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रक्षाबंधन से पहले बस अड्डे पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, मुफ्त यात्रा को लेकर होड़, बसों के लिए तीन-चार घंटे इंतजार
रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को करीब 64 घंटे तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू होते ही यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। पर्व से एक दिन पहले गुरुवार को बाराबंकी बस स्टेशन पर सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब चार गुना अधिक भीड़ दिखाई पड़ी। बसों की कमी के कारण यात्रियों को तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
बाराबंकी डिपो की 114 बसें 29 विभिन्न रूटों पर संचालित हो रही हैं, लेकिन सुबह से ही बाहरी यात्रियों की भारी भीड़ पहुंचने के कारण बसों का टोटा पड़ गया। बस स्टेशन के अंदर यात्रियों के बैठने के लिए लगी कुर्सियां पूरी तरह भर गईं, जबकि बड़ी संख्या में लोग बाहर धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहे।
सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ी। बस के पहुंचते ही यात्री सीट पाने के लिए दौड़ पड़ते। कई बार यात्रियों के उतरने से पहले ही बस में चढ़ने की होड़ मच गई और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।
भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बस स्टेशन पर तीन पुलिस टीमें तैनात कर दी हैं। पुलिसकर्मी बस स्टेशन के अंदर से लेकर बाहर तक यात्रियों को व्यवस्थित ढंग से बसों में बैठाने में जुटे हैं। हालांकि, भारी भीड़ के चलते व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सकी और यात्रियों की परेशानी कम नहीं हुई।
यात्रियों के बोल...
सीतापुर निवासी पूजा वर्मा ने कहा, “सुबह से बस का इंतजार कर रहे हैं। दो बसें भरकर निकल गईं, लेकिन जगह नहीं मिली। भाई को राखी बांधने घर जाना है, इसलिए इंतजार कर रहे हैं।”
फतेहपुर निवासी रामकुमार ने बताया, “करीब तीन घंटे से यहां बैठे हैं। बस आते ही इतनी भीड़ टूट पड़ती है कि बच्चों और बुजुर्गों के साथ चढ़ना मुश्किल हो जाता है।” लखनऊ जाने वाली यात्री शबनम ने कहा, “महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा अच्छी सुविधा है, लेकिन बसें कम पड़ रही हैं। धूप में बच्चों के साथ इंतजार करना बहुत परेशानी भरा है।” एक बुजुर्ग यात्री शिवकुमार बोले, “रक्षाबंधन पर हर कोई घर पहुंचना चाहता है। बसों की संख्या बढ़ा दी जाती तो यात्रियों को घंटों परेशान नहीं होना पड़ता।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।