फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   young woman took her own life by hanging herself In Barabanki panicked by WhatsApp call from cyber fraudsters

बाराबंकी: साइबर ठग की व्हाट्सएप कॉल से घबराई युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Thu, 17 Sep 2026 05:02 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 05:02 PM IST
सार

बाराबंकी में साइबर ठग की व्हाट्सएप कॉल से घबराई युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
young woman took her own life by hanging herself In Barabanki panicked by WhatsApp call from cyber fraudsters
सोनी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में साइबर ठग की व्हाट्सएप कॉल से घबराई युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले ठग की धमकी से परेशान होकर 15 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के किंतूर गांव की बुधवार रात करीब 9.00 बजे है। यहां की रहने वाली सोनी का शव कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला। बड़े भाई आशीष कुमार ने बताया कि सोनी का मोबाइल देखने पर पता चला कि उसमें कई व्हाट्सएप कॉल आई थीं। सोनी ने गांव के ही एक जनसेवा केंद्र से घर में रखे 15 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन


ठग ने 15 हजार लेने के बाद और पैसों की मांग की। लगातार मिल रही धमकी से युवती काफी परेशान हो गई थी। इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। हैरानी की बात यह है कि युवती की मौत के बाद भी ठग व्हाट्सएप कॉल करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ गरिमा पंत ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साइबर ठग की पहचान करके जल्द ही उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed