Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Barabanki News
›
VIDEO : Barabanki: एलयूसीसी और टाइम सिटी जैसी कंपनियों ने एक लाख लोगों को ठगा, दो कंपनियों पर अब 26 मुकदमे केवल बाराबंकी में
{"_id":"675d8b89a65a5812400585ee","slug":"video-barabanki-elyasasa-oura-taima-sata-jasa-kapanaya-na-eka-lkha-lga-ka-thaga-tha-kapanaya-para-ab-26-makathama-kaval-brabka-ma","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Barabanki: एलयूसीसी और टाइम सिटी जैसी कंपनियों ने एक लाख लोगों को ठगा, दो कंपनियों पर अब 26 मुकदमे केवल बाराबंकी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Barabanki: एलयूसीसी और टाइम सिटी जैसी कंपनियों ने एक लाख लोगों को ठगा, दो कंपनियों पर अब 26 मुकदमे केवल बाराबंकी में
एलयूसीसी और टाइम सिटी जैसी कंपनियों ने बाराबंकी और आसपास के जिलों के करीब एक लाख लोगों का करोड़ों रुपयों लेकर फरार हो गई हैं। लोग भटक रहे हैं। लोग अब जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें तमाम एजेंट और प्रमोटर भी शामिल हैं जिनका खुद का तो पैसा डूबा ही और अब निवेशक उन्हें परेशान कर रहे हैं कि आखिर उनका पैसा कैसे वापस मिलेगा।
बाराबंकी में पिछले पांच छह सालों में एलयूसीसी ने अपने कई दफ्तर खोले और लोगों को 5 से 6 साल में धन दोगुना करके देने की बात कही। कंपनी ने अपनी लग्जरी व्यवस्था से लोगों को भरमाया और धीरे-धीरे इसमें हर एक गांव के लोगों ने अपना पैसा और जीवन भर की कमाई निवेश कर दी। वर्तमान में एलओसी पर करीब 16 मुकदमे दर्ज है।
कंपनी का संचालक समीर अग्रवाल दुबई में छिपा बैठा है। वहीं, बाराबंकी में इसके कर्ताधर्ता उत्तम सिंह राजपूत और उनकी पत्नी माया सिंह फरार चल रही है जिन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। इसी प्रकार टाइम सिटी ग्रुप की कंपनियों ने लोगों से 5-6 साल में धन दुगना करने और उसे कीमत की जमीन देने का वादा किया।
टाइम सिटी का दफ्तर शहर में लखनऊ रोड पर कुरौली में संचालित हो रहा था। टाइम सिटी का कहना था कि वह जमीन देवा क्षेत्र में देगी। इसके झांसे में आए महाराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, अयोध्या समिति कई जिलों के निवेशकों ने अपना पैसा लगा दिया। अवधि पूरी होने पर पैसा नहीं मिलने पर देवा कोतवाली में टाइम सिटी ग्रुप के अध्यक्ष पंकज पाठक व उनकी पत्नी समेत करीब दर्जन भर लोगों के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं और पंकज पाठक समेत दो लोग जेल में हैं। वर्तमान में 105 निवेशक पुलिस को अपना दस्तावेज सौंप चुके हैं और 75 लोगों के बयान भी हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।