{"_id":"677eb2b822c1782cd306162f","slug":"keep-an-eye-on-every-activity-happening-on-the-nepal-border-balrampur-news-c-99-1-brp1008-119361-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नेपाल सीमा पर होने वाली हर गतिविधि पर रखें नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नेपाल सीमा पर होने वाली हर गतिविधि पर रखें नजर
बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे गांव रतनवा, भटपुरवा व जयरामपुर में बुधवार को सशस्त्र सीमा बल व हरैया थाने की पुलिस ने ऑपरेशन कवच के तहत संयुक्त बैठक की। ग्राम प्रधान, सेवानिवृत्त कर्मचारी, कोटेदार, रोजगार सेवक व ग्रामीणों को सीमावर्ती क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखने का सुझाव दिया। ग्रामीणों से कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि नेपाल सीमा पर मानव व मादक पदार्थों की तस्करी, पेड़ों की अवैध कटान व अन्य अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीमा क्षेत्र में एसएसबी व पुलिस के जवान लगातार पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। नेपाल बाॅर्डर से सटे गांव, बाॅर्डर एरिया व जंगल की पगडंडियों पर भी लगातार गश्त की जाती है। वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया। कहा कि आप लोगों की सतर्कता से सीमा क्षेत्र में होने वाले अपराध को कम किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।