फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard enters village twice; teenage girl saves her life by jumping into a canal

Balrampur News: दो बार गांव में घुसा तेंदुआ, किशोरी ने नहर में कूदकर बचाई जान

Wed, 14 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Leopard enters village twice; teenage girl saves her life by jumping into a canal
फोटो-19,20-बलरामपुर के पिपरा दुर्गानगर गांव में जुटी ग्रामीणों की भीड़ ।-स्रोत: ग्रामीण - फोटो : 1
जरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के तुलसीपुर रेंज के पिपरा दुर्गानगर गांव में मंगलवार शाम तेंदुए की दस्तक से अफरातफरी मच गई। पहली घटना में नहर किनारे घर लौट रही महिलाओं के सामने तेंदुआ आ गया। उससे बचने के लिए महिलाएं शोर मचाते हुए भागने लगीं। इस दौरान घबराई 16 वर्षीय अन्नू ने नहर में छलांग लगा दी। बाद में रात करीब आठ बजे तेंदुआ दोबारा गांव में घुस आया और घर के बाहर बर्तन साफ कर रही तीन किशोरियों की ओर बढ़ने लगा। ग्रामीणों के शोर और कार की हेडलाइट पड़ने पर तेंदुआ संतराम यादव के शौचालय की छत पर चढ़कर बैठ गया। भीड़ बढ़ने पर वह खेतों की ओर भाग गया। दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


बड़का, नंदनी, अन्नू, सुशीला आदि महिलाओं ने बताया कि शाम करीब सात बजे घर लौटते समय नहर के पास तेंदुआ सामने आकर खड़ा हो गया। इससे घबराकर सभी शोर मचाते हुए गांव की ओर भागने लगीं। इसी दौरान 16 वर्षीय अन्नू ने जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद वह धान के खेतों से होकर गांव पहुंची, जहां दहशत के कारण बेहोश हो गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद विनय मिश्रा, आकाश और विकास कार से गांव लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि तेंदुआ नहर किनारे संसारमन गब्बे के घर के बाहर बर्तन साफ कर रही तीन किशोरियों की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा था। कार की हेडलाइट पड़ने पर तेंदुआ संतराम यादव के शौचालय की छत पर चढ़कर बैठ गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह खेतों की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह से लगातार बनी हुई है मौजूदगी
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार माह से पिपरा दुर्गानगर, प्रतापपुर, भोजपुर, हलौरा, संग्रामपुर, पुरैना, मेहंदिया, सेमरी, कुड़ोहा और पिपरी लौकी खुर्द समेत कई गांवों के आसपास तेंदुए की लगातार मौजूदगी बनी हुई है। इस दौरान वह कई आवारा कुत्तों और पालतू मवेशियों का शिकार कर चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग केवल जागरूकता अभियान चलाकर औपचारिकता निभा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।

समूह में करें आवाजाही
तुलसीपुर रेंज के रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि वन दरोगा अखिलेश गुप्ता, वाचर जाहिद और इरफान की टीम गांव में लोगों को सतर्क रहने और तेंदुए से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक कर रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले खेतों या नहर की ओर न जाएं और समूह में आवाजाही करें।

फोटो-19,20-बलरामपुर के पिपरा दुर्गानगर गांव में जुटी ग्रामीणों की भीड़ ।-स्रोत: ग्रामीण

फोटो-19,20-बलरामपुर के पिपरा दुर्गानगर गांव में जुटी ग्रामीणों की भीड़ ।-स्रोत: ग्रामीण- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed