फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Young man killed after being hit by a dumper truck while on his way to bring his wife home

Balrampur News: पत्नी की विदाई कराने जा रहे युवक की डंपर की टक्कर से मौत

Wed, 14 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Young man killed after being hit by a dumper truck while on his way to bring his wife home
फोटो-26-राजेश।-फाइल फोटो - फोटो : 1
पेहर बाजार। मुंबई से मंगलवार को घर लौटे राजेश चौहान (30) पत्नी की विदाई कराने बाइक से बहादुरापुर जा रहे थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे पेहर बाजार के पास घोड़चढ़ी गांव में उनकी बाइक सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट नहीं पहनने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोग स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन

राजेश गोंडा जिले में कुतुबगंज के पास स्थित सेमरा मंसाद गांव के निवासी थे। उनके चचेरे भाई विवेक ने बताया कि राजेश मुंबई में काम करते थे। मंगलवार को ही घर लौटे थे। इसके बाद वह उतरौला क्षेत्र के हुसैनाबाद के पास स्थित बहादुरापुर में पत्नी की विदाई कराने के लिए निकल पड़े। रास्ते में घोड़चढ़ी गांव के पास रेहरा बाजार की ओर से आ रही उनकी मोटरसाइकिल की उतरौला की तरफ जा रहे डंपर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और राजेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

विदाई की तैयारियों के बीच घर पहुंची मौत की खबर
राजेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी की विदाई कराने निकले युवक की मौत की सूचना ने परिजनों को झकझोर दिया। दो छोटी बेटियों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार में मातम छा गया। परिजनों को उम्मीद थी कि मुंबई से लौटने के बाद राजेश के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन सड़क हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रेहरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक अनिल दीक्षित और पेहर चौकी प्रभारी शिव कैलाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए डंपर को पकड़ लिया। सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बैरिकेडिंग कर डंपर को पकड़ लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पेहर बाजार में भारी वाहनों की रफ्तार पर सवाल
घोड़चढ़ी गांव के पास हुए हादसे के बाद पेहर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों की गति को लेकर चिंता फिर सामने आई है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार और राजेंद्र सिंह का कहना है कि बाजार और आसपास की सड़कों से डंपर तेज गति से गुजरते हैं। इससे राहगीरों, दुकानदारों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र से गुजरने वाले भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं की जाती है।
एआरटीओ बृजेश ने बताया कि संबंधित रूट पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। कई बार जांच के दौरान कार्रवाई भी की गई है।

फोटो-26-राजेश।-फाइल फोटो

फोटो-26-राजेश।-फाइल फोटो- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed