{"_id":"68050174397872f15404320c","slug":"video-up-minister-om-prakash-rajbhar-said-in-ballia-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले, वक्फ की संपत्ति की हेराफेरी करने वाले विरोध कर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले, वक्फ की संपत्ति की हेराफेरी करने वाले विरोध कर रहे हैं
सुभासपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक उभांव-चौकिया मार्ग स्थित मैरिज लॉन में हुई। मुख्य अतिथि सुभासपा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत मजबूत होती है। जो कार्यकर्ता पार्टी हित में मन से काम करता है उसके कार्य को परख करने में देर नहीं होती। क्योंकि पार्टी को बने हुए 22 साल हो गए। आगामी समय के निकाय चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का वही उम्मीदवार होगा जिसे उस क्षेत्र की जनता तय करेगी। उन्होंने सफल एवं असफल कार्यकर्ताओं के काम करने के तरीके एवं उनके परिणाम को भी गिनाया। निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी मजबूत होती है।इस दौरान बेल्थरारोड विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर शेख अली, आतिफ जमील, सालिक यादव, रजनीश श्रीवास्तव, हरिनाथ राजभर, सुनील सिंह, मिथलेश राजभर, सुग्रीव राजभर, कम्मू लारी, अजय राजभर, हरिंद्र राजभर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।