फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sisters tied the Rakhi on their brother's wrist, performed the aarti, and applied the tilak.

Ballia News: बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांध उतारी आरती, लगाया तिलक

Sat, 29 Aug 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sisters tied the Rakhi on their brother's wrist, performed the aarti, and applied the tilak.
नगर के रामदहिनपुरम मोहल्ला ​स्थित अपने भाई को राखी बांधती उसकी बहन। जागरुक पाठक
बलिया। श्रावण मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को जिले में धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया गया। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास के पर्व पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर और आरती उतारकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

शहर में सुबह से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधना प्रारंभ कर दिया। परंपरा, संस्कार व भाई-बहन के त्योहार का उल्लास हर गली-मुहल्लों में दिखाई दिया। सुबह होते ही रंग-बिरंगे परिधानों में नन्हें-मुन्ने बच्चों की खुशियां देखते बन रही थी।
विज्ञापन

बहन ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मंगल कामनाएं कीं। उनको तिलक लगाए और आरती उतारी। कलाई पर राखी बांधकर भाई के लंबी उम्र की कामना की तथा मिठाई खिलाया। भाइयों ने भी इस मौके पर बहनों को उपहार दिए तथा सुरक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की बहनों ने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त को राखी बांधी।
बैरिया: बैरिया विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री एवं बैरिया विधानसभा की नेत्री विजयालक्ष्मी सिंह ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बड़ी संख्या में लोगों की कलाई पर राखी बांधी। नवका टोला स्थित अपने आवास के अलावा इब्राहिमाबाद नई बस्ती, प्रसाद छपरा तथा दियरांचल के झरकटहां सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed