फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुर्खियां: दिल्ली में सीएनजी दाम बढ़े; मुंबई में दूध महंगा होगा; नेपाल जलप्रलय के बाद मलबे में जिंदगी की तलाश

Sat, 29 Aug 2026 04:47 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Aug 2026 04:47 AM IST
विज्ञापन
top headline today important and big news stories of 29th august 2026 updates on amar ujala news in hindi
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर एक बार फिर असर पड़ेगा। मुंबई में भी एक सितंबर से दूध नौ रुपये प्रति लीटर महंगा होने जा रहा है। उधर, नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत व बचाव अभियान जारी है और कई भारतीय सुरक्षित लौटे हैं। इसी बाढ़ के बाद इंफोसिस की सहायक कंपनी के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। झारखंड में भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच जेएसएससी-सीजीएल पास करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, केंद्र सरकार सरकारी मुफ्त कोचिंग योजनाओं को एक मंच पर लाने की तैयारी कर रही है। पैकेटबंद खाने-पीने की चीजों पर ज्यादा चीनी, नमक और वसा के लिए लाल चेतावनी संकेत लगाने का प्रस्ताव भी सामने आया है। अमेरिका में डाक से मतदान को लेकर ट्रंप प्रशासन ने अदालत के फैसले के खिलाफ अपील की है। कारोबार की दुनिया में सुभाष चंद्रा के मुकेश अंबानी पर लगाए आरोपों ने विवाद खड़ा कर दिया है। दूसरी ओर, जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिल गई है। खेल जगत में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन पर हॉकी इंडिया ने 50 लाख रुपये के पुरस्कार का एलान किया है। मनोरंजन की दुनिया में रक्षाबंधन पर कृति सेनन की पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
top headline today important and big news stories of 29th august 2026 updates on amar ujala news in hindi
सीएनजी की कीमत बढ़ी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्लीवासियों को लगा महंगाई का झटका: फिर से महंगी हुई सीएनजी, आज से बढ़े हुए रेट पर मिलेगी गैस, जानें नए दाम
देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। मंगलवार को सीएनजी की दरों में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इसस पहले सीएनजी की दरों में दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। राजधानी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। शनिवार 29 अगस्त सुबह 6 बजे से सीएनजी के दाम 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर 
top headline today important and big news stories of 29th august 2026 updates on amar ujala news in hindi
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से छिन गया सबकुछ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स
नेपाल बाढ़ लाइव: जलप्रलय के बीच से जिंदा लौटे कई भारतीय, सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीती; अबतक कितनी मौतें?
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 579 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 1900 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले विवरण साझा किए हैं। पढ़ें पूरी खबर 

नेपाल बाढ़: इंफोसिस की सहायक कंपनी के सीईओ लैक्स गोपीसेट्टी लापता, नहीं हो पा रहा संपर्क; कंपनी ने क्या कहा?
इंफोसिस ने शुक्रवार को बताया कि उसकी सहायक कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद से संपर्क में नहीं हैं। इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज, सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इंफोसिस की सहायक कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा के सरकारी क्षेत्र के लिए काम करती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
top headline today important and big news stories of 29th august 2026 updates on amar ujala news in hindi
तबेला दूध की कीमत बढ़ी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
त्योहार से पहले महंगाई की मार: मुंबई में एक सितंबर से नौ रुपये लीटर महंगा होगा दूध; क्यों बढ़ाई गई कीमत?
मुंबई में रोजाना ताजा तबेला दूध खरीदने वाले लोगों को एक सितंबर से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दूध उत्पादकों ने कीमत में नौ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसके बाद 93 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला तबेला दूध 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। नई दरें एक सितंबर, 2026 से लागू होंगी और 28 फरवरी, 2027 तक प्रभावी रहेंगी। यह बढ़ोतरी त्योहारों के मौसम से ठीक पहले हुई है, जिससे मुंबई के घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
top headline today important and big news stories of 29th august 2026 updates on amar ujala news in hindi
मुफ्त कोचिंग पर जोर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फ्री कोचिंग: योजनाओं को एक करने की तैयारी में केंद्र सरकार, अभी तय रोडमैप न होने से नहीं मिलता फायदा
केंद्र और राज्य सरकारें मेडिकल, इंजीनियरिंग से यूपीएससी तक की मुफ्त कोचिंग पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। फिर भी छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता और वे महंगी कोचिंग में जाने को मजबूर हैं। अब सरकारी कोचिंग योजनाओं को एकीकृत करने या फ्री ऑनलाइन कोचिंग पोर्टल पर लिंक करने की तैयारी चल रही है। ताकि सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की सभी दाखिला और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का लाभ मिल सके। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed