{"_id":"6a91e73a1a2c1c673e079da2","slug":"elderly-farmer-drowns-while-grazing-buffaloes-in-the-ganga-riverine-area-ballia-news-c-190-1-bal1001-171630-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गंगा दियारे में भैंस चराने गए वृद्ध किसान की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गंगा दियारे में भैंस चराने गए वृद्ध किसान की डूबने से मौत
विज्ञापन
दुबहर। थाना क्षेत्र के भरसर गांव के समीप गंगा दियारा में शुक्रवार शाम भैंस चराकर लौट रहे 65 वर्षीय किसान उमाशंकर यादव की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। देर शाम तक स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश जारी रही।
घोड़ाहरा (राजा डेरा) निवासी उमाशंकर यादव पुत्र स्व. शंभू यादव रोज की तरह शुक्रवार को भी अपनी भैंसों को चराने के लिए गंगा पार दियारे में गए थे। शाम करीब पांच बजे पशुओं के साथ घर लौटते समय उन्हें ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और गांव के बीच जलभराव वाले इलाके से होकर गुजरना पड़ा। इसी दौरान अचानक उनका पैर गहरे गड्ढे में चला गया और वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी में समा गए।
उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय लोग छोटी नाव के सहारे तत्काल बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उमाशंकर का पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी भरसर के ग्राम प्रधान भगवान यादव ने दुबहर थाना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू कराई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।