{"_id":"6afc613a3457809eef062d59","slug":"video-mewari-horse-worth-11-lakh-becomes-the-center-of-attraction-transport-minister-inspects-dadri-fair-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"11 लाख का मेवाड़ी घोड़ा बना आकर्षण, परिवहन मंत्री ने ददरी मेले का किया निरीक्षण; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 लाख का मेवाड़ी घोड़ा बना आकर्षण, परिवहन मंत्री ने ददरी मेले का किया निरीक्षण; VIDEO
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले का मंगलवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मंत्री ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के साथ मेले का भ्रमण कर तैयारियों और पशु बाजार का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ददरी मेले को स्थायी पहचान दिलाने और सरकारी मेला घोषित कराने की दिशा में पहल तेज करने की बात कही।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ददरी मेला बलिया की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इसकी परंपरा करीब पांच हजार ईसा पूर्व से जुड़ी बताई जाती है। मान्यता है कि महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर मुनि अयोध्या से मां सरयू को लेकर बलिया पहुंचे थे। यहां गंगा और सरयू का संगम हुआ। दर्दर मुनि के इस कार्य से प्रसन्न होकर महर्षि भृगु ने उनके नाम पर मेले के आयोजन की घोषणा की थी।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान ददरी मेले का आयोजन इस बार नए उत्साह और भव्यता के साथ किया जा रहा है। नगर पालिका और जिला प्रशासन के अधिकारी आपसी समन्वय से तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।