Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A poetry gathering will be held on the 20th to mark Mulayam Singh Yadav's birth anniversary.

Ballia News: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर 20 को सजेगी काव्य की महफिल

Thu, 19 Nov 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A poetry gathering will be held on the 20th to mark Mulayam Singh Yadav's birth anniversary.
बलिया। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती की पूर्व संध्या पर 20 नवंबर को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। शाम पांच बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने कवि और शायर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को साहित्यिक रसधारा में सराबोर करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बुधवार को जिला पंचायत के गेस्टहाउस में पत्रकारों को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कलाकारों और साहित्यकारों का विशेष सम्मान करते थे। उन्होंने कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए यश भारती पुरस्कार की शुरुआत की थी। उनके जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष लखनऊ या सैफई में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाता रहा है।
विज्ञापन

इसी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार तीसरे वर्ष भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव होंगे। इसके अलावा जिले के सभी विधायक, नवनिर्वाचित शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये शायर व कवि पढ़ेंगे अपनी रचनाएं-- पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि अकील नोमानी, मदन मोहन दानिश, सर्वेश अस्थाना, चरण सिंह, बुशर, अशोक चारण, प्रियांशु गजेन्द्र, शंभू शिखर, शाइस्ता सना व बादशाह प्रेमी शामिल हैं। संचालन हिंदी की सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. सरिता शर्मा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed