{"_id":"6afe001a439f275e82094d5f","slug":"for-the-first-time-a-bomb-squad-team-will-be-deployed-for-security-at-the-dadri-mela-with-2500-personnel-tasked-with-maintaining-security-ballia-news-c-190-bal1001-177398-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ददरी मेले की सुरक्षा में पहली बार तैनात होगी बम स्क्वॉड टीम, 2500 जवान संभालेंगे मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ददरी मेले की सुरक्षा में पहली बार तैनात होगी बम स्क्वॉड टीम, 2500 जवान संभालेंगे मोर्चा
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा और ददरी मेला को लेकर जिले में आई बम स्क्वॉड टीम।संवाद
- फोटो : credit
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले में इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा विशेष सतर्कता बरत रहा है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान, मीना बाजार और पशु मेले में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए पहली बार बम स्क्वॉड की टीमें तैनात की जाएंगी। इनके साथ जिले को मिली डॉग स्क्वॉड टीम भी पूरे मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर संदिग्ध वस्तुओं की जांच करेगी। करीब एक माह तक चलने वाले मेले की सुरक्षा के लिए जोन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जाएगा। पुलिस करीब 2500 से अधिक जवानों की तैनाती की तैयारी में जुटी है। फिलहाल ड्यूटी पर लगाए जाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है।
लावारिस बैग और संदिग्ध वस्तुओं पर रहेगी नजर
बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मेला क्षेत्र के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी लगातार जांच-पड़ताल करेंगी। लावारिस बैग, पैकेट और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान घाटों और प्रमुख रास्तों पर भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और सुरक्षा के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। मीना बाजार में भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रवेश और निकास मार्गों तथा संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
चार पार्किंग स्थल और वाच टावर से होगी निगरानी
प्रशासन ने मेले में चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था करने के साथ पुलिस थाना और चौकी स्थापित करने की तैयारी की है। मीना बाजार में वाच टावर और हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मेलार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जोन से अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती भी होगी। पशु मेला 30 नवंबर तक, जबकि मीना बाजार 24 नवंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित होगा। वहीं, 23 और 24 नवंबर को शिवपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान प्रस्तावित है। मंगलवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वैदिक पूजन के साथ ऐतिहासिक ददरी पशु मेले का शुभारंभ किया। प्रशासन ने करीब 89 एकड़ क्षेत्र में मेले के आयोजन की व्यवस्था बनाई है मेले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निरीक्षक शिवचंद्र यादव को सौंपी गई है। वह इससे पहले कोतवाली, जीआरपी समेत कई थानों में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात रह चुके हैं। पिछले माह ही उनका निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुई है।
विज्ञापन
कई वर्षों बाद जिले को मिली डॉग स्क्वॉड टीम
बलिया। जिले की पुलिस को कई वर्षों बाद डॉग स्क्वॉड टीम मिली है। अब तक किसी गंभीर आपराधिक घटना के बाद जांच के लिए दूसरे जनपदों से डॉग स्क्वॉड बुलाना पड़ता था। अपनी टीम उपलब्ध होने से घटनास्थल पर समय से पहुंचकर जांच शुरू करने में सहूलियत होगी। हत्या, लूट, चोरी और अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं में घटनास्थल से सुराग जुटाने के लिए प्रशिक्षित श्वान की मदद ली जा सकेगी। मेले, धार्मिक आयोजनों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच में भी डॉग स्क्वॉड उपयोगी साबित होगा। ददरी मेले में बम स्क्वॉड के साथ डॉग स्क्वॉड की मौजूदगी से सुरक्षा जांच को मजबूती मिलेगी। जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में गंभीर घटना होने पर जरूरत के अनुसार टीम को मौके पर भेजा जा सकेगा। हालांकि, श्वान से मिलने वाले संकेतों की पुष्टि फॉरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही की जाएगी।
ऐतिहासिक ददरी मेला व कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं, मेलाथिर्यों की सुरक्षा को लेकर बम स्क्वॉड टीम की मांग की गई थी, जो मिल चुकी है। वहीं, जिले में डॉग स्क्वॉड टीम की भी तैनाती हो चुकी है। दोनों टीमें लगातार मेला व सार्वजनिक स्थानों पर जांच पड़ताल करती रहेंगी। मेला की सुरक्षा के लिए जोन से अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी।-- डॉ. ईरज राजा, पुलिस अधीक्षक, बलिया।
विज्ञापन
लावारिस बैग और संदिग्ध वस्तुओं पर रहेगी नजर
बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मेला क्षेत्र के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी लगातार जांच-पड़ताल करेंगी। लावारिस बैग, पैकेट और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान घाटों और प्रमुख रास्तों पर भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और सुरक्षा के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। मीना बाजार में भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रवेश और निकास मार्गों तथा संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
चार पार्किंग स्थल और वाच टावर से होगी निगरानी
प्रशासन ने मेले में चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था करने के साथ पुलिस थाना और चौकी स्थापित करने की तैयारी की है। मीना बाजार में वाच टावर और हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मेलार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जोन से अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती भी होगी। पशु मेला 30 नवंबर तक, जबकि मीना बाजार 24 नवंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित होगा। वहीं, 23 और 24 नवंबर को शिवपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान प्रस्तावित है। मंगलवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वैदिक पूजन के साथ ऐतिहासिक ददरी पशु मेले का शुभारंभ किया। प्रशासन ने करीब 89 एकड़ क्षेत्र में मेले के आयोजन की व्यवस्था बनाई है मेले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निरीक्षक शिवचंद्र यादव को सौंपी गई है। वह इससे पहले कोतवाली, जीआरपी समेत कई थानों में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात रह चुके हैं। पिछले माह ही उनका निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुई है।
विज्ञापन
कई वर्षों बाद जिले को मिली डॉग स्क्वॉड टीम
बलिया। जिले की पुलिस को कई वर्षों बाद डॉग स्क्वॉड टीम मिली है। अब तक किसी गंभीर आपराधिक घटना के बाद जांच के लिए दूसरे जनपदों से डॉग स्क्वॉड बुलाना पड़ता था। अपनी टीम उपलब्ध होने से घटनास्थल पर समय से पहुंचकर जांच शुरू करने में सहूलियत होगी। हत्या, लूट, चोरी और अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं में घटनास्थल से सुराग जुटाने के लिए प्रशिक्षित श्वान की मदद ली जा सकेगी। मेले, धार्मिक आयोजनों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच में भी डॉग स्क्वॉड उपयोगी साबित होगा। ददरी मेले में बम स्क्वॉड के साथ डॉग स्क्वॉड की मौजूदगी से सुरक्षा जांच को मजबूती मिलेगी। जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में गंभीर घटना होने पर जरूरत के अनुसार टीम को मौके पर भेजा जा सकेगा। हालांकि, श्वान से मिलने वाले संकेतों की पुष्टि फॉरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही की जाएगी।
ऐतिहासिक ददरी मेला व कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं, मेलाथिर्यों की सुरक्षा को लेकर बम स्क्वॉड टीम की मांग की गई थी, जो मिल चुकी है। वहीं, जिले में डॉग स्क्वॉड टीम की भी तैनाती हो चुकी है। दोनों टीमें लगातार मेला व सार्वजनिक स्थानों पर जांच पड़ताल करती रहेंगी। मेला की सुरक्षा के लिए जोन से अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी।
