{"_id":"6afc127a6397ec805c002091","slug":"video-solan-retired-employees-protest-pension-benefits-pending-arrears-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का प्रदर्शन, लंबित पेंशन लाभ और एरियर जारी करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का प्रदर्शन, लंबित पेंशन लाभ और एरियर जारी करने की उठाई मांग
Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:08 PM IST
Link Copied
लंबित वित्तीय लाभों और पेंशन संबंधी मांगों को लेकर मंगलवार को सोलन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर रिटायरीज़ कोऑर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर पेंशनभोगियों ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरना देकर अपनी मांगें रखीं।
प्रदर्शन में विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों से सेवानिवृत्त हुए करीब 60 से 70 कर्मचारी शामिल हुए। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ इस तरह का प्रदर्शन आयोजित किया गया है, ताकि पेंशनरों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जा सके।
कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष देवीलाल ठाकुर, अतिरिक्त महासचिव सफदर हुसैन और प्रेस सचिव विनोद गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के कई वित्तीय लाभ अभी लंबित हैं।
उन्होंने सरकार से महंगाई भत्ते के एरियर, कम्यूटेशन की राशि और चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान जल्द करने की मांग की। संगठन का कहना है कि लंबे समय से इन लाभों का इंतजार कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने वर्ष 2004 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को लेकर भी अपनी मांग रखी। संगठन ने वर्ष 1999 की अधिसूचना को बहाल कर संबंधित कर्मचारियों को उसके तहत पेंशन लाभ देने की मांग की।
कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके लंबित वित्तीय अधिकार समय पर मिलने चाहिए। उन्होंने सरकार से इन मामलों पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 19 नवंबर को धर्मशाला में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेशभर के सेवानिवृत्त कर्मचारी एकजुट होकर अपनी मांगें सरकार के सामने रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।