Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There are 19,536 voters with disabilities in the district; the highest number is in Rasra, while the lowest is in Belthara Road.

Ballia News: जिले में 19,536 दिव्यांग वोटर, रसड़ा में सबसे ज्यादा तो बेल्थरारोड में कम

Thu, 19 Nov 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
There are 19,536 voters with disabilities in the district; the highest number is in Rasra, while the lowest is in Belthara Road.
बलिया। जिले में मतदाता सूची जारी होने के बाद राजनीतिक दलों ने चुनावी गणित का आकलन शुरू कर दिया है। इस बार दिव्यांग मतदाताओं की संख्या भी राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन

जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कुल 19,536 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें सबसे अधिक 3,852 मतदाता रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम 2,182 दिव्यांग मतदाता आरक्षित बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हैं। वहीं इसके बाद सबसे कम फेफना विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग वोटर हैं। इस विस क्षेत्र में दिव्यांग वोटर की संख्या 2298 हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों में जीत-हार का अंतर तीन से पांच हजार मतों के बीच रहने के कारण दिव्यांग मतदाताओं की भूमिका भी चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मतदाता सूची के आंकड़ों पर राजनीतिक दलों की नजर है और प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के जातीय, सामाजिक और अन्य समीकरणों का आकलन करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनावों के परिणामों पर गौर करें तो जिले की कई विधानसभा सीटों पर जीत-हार का अंतर तीन से पांच हजार मतों के आसपास रहा है। ऐसे में यदि दिव्यांग मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं तो वे चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं। यही वजह है कि राजनीतिक दल इस मतदाता वर्ग को भी गंभीरता से ले रहे हैं।

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से दिव्यांग पेंशन, ट्राईसाइकिल वितरण, कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने और रोजगार से जुड़ी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं, निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान के दौरान दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जाता है। इसके लिए मतदान केंद्रों पर रैंप और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। जरूरत के अनुसार दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा देने पर भी जोर दिया जाता है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed