Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
VIDEO : A fraudster was caught in Ballia, he used to cheat people in the name of giving jobs and contracts in railways by posing as ADRM
{"_id":"670e756b38d8b7a72c0b2e75","slug":"video-a-fraudster-was-caught-in-ballia-he-used-to-cheat-people-in-the-name-of-giving-jobs-and-contracts-in-railways-by-posing-as-adrm","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में जालसाज पकड़ा गया, एडीआरएम बन रेलवे में नौकरी और ठेका देने के नाम पर करता था ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में जालसाज पकड़ा गया, एडीआरएम बन रेलवे में नौकरी और ठेका देने के नाम पर करता था ठगी
बलिया रेलवे के एडीआरएम और इंजीनियर के नाम पर वाराणसी के सिगरा में तैनात उपनिरीक्षक के पुत्र को नौकरी दिलाने के लिए 10 लाख व प्रयागराज निवासी एक व्यक्ति को ठेका दिलाने के लिए 1.5 लाख की ठगी करने वाला आरोपी राजीव रंजन मिश्र निवासी कपसिया रोहतस बिहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया की दोनों आरोपी भाई हैं। नौकरी देने के नाम पर फर्जी गिरोह संचालित करते हैं। अलग-अलग जिला में खुद को अधिकारी बता कर लोगों को झांसे में लेकर उनकी गाढ़ी कमाई ले लेते हैं।
वाराणसी के सिगरा थाना पर तैनात उपनिरीक्षक इन्द्रकांत मिश्रा ने दी तहरीर में कहा था कि थाना कैंट पर तैनाती के दौरान रेलवे स्टेशन पर राजीव रंजन मिश्र से मुलाकात हुई। खुद को सीनियर सेक्शन इंजीनियर मुगलसराय बताते हुए कहा था कि रहने के लिए आवास खोज रहा, हूं। मेरे कहने पर मेरे कमरे पर साथ में रहने लगा। इस दौरान राजीव रंजन मिश्रा मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर अपने भाई आशुतोष मिश्रा लोको पायलट से मुलाकात करवाई। पुत्र को नौकरी दिलाने का सांझा देकर तीन जुलाई को दस लाख रुपया ले लिया। कुछ दिन बाद ट्रांसफर होने की बात कह कर वह गायब हो गया। बाद में फोन करने पर धमकी देने लगा। आशुतोष मिश्रा लोको पायलट से वार्ता की तो वो भी टाल मटोल करने लगा। इनके बारे में जानकारी किया तो पता चला कि राजीव रंजन रेलवे विभाग में नौकरी नहीं करता है। अपने भाई के साथ मिलकर रेलवे में फर्जी नियुक्ति कराने के लिए गिरोह संचालित करता है।
वहीं, दूसरी तरफ प्रयागराज सारंगपुर निवासी प्रभाकर तिवारी ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में राजीव रंजन मिश्रा निवासी कपसिया बिहार मिले थे। उसने खुद को एडीआरएम मुगलसराय बताया था। अपने भाई आशुतोष मिश्रा को रेलवे में ड्राइवर बताया था। रेलवे में स्क्रैप का ठेका दिलवाने का सांझा देकर 26 दिसम्बर को 1.5 लाख रुपया लिया। वह मेरी गाड़ी को रेलवे में लगवाने के नाम पर तीन माह रखा, तब पता चला कि दोनों फ्राड किए हैं। वापस पैसा मांगने पर 10 अक्टूबर को बलिया ओवरब्रिज के पास बुलाया। वहां कुछ देर बात करने के जान से मारने की धमकी देने लगे। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दो लोगों की शिकायत पर दोनों आरोपी भाइयों पर मुकदमा दर्ज एक भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।