फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   489 schools failed to mark online attendance; DIOS warns of action.

Ballia News: 489 विद्यालयों ने नहीं लगाई ऑनलाइन हाजिरी, डीआईओएस ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 25 Sep 2026 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
489 schools failed to mark online attendance; DIOS warns of action.
इंदरपुर। शासन और माध्यमिक शिक्षा परिषद के सख्त निर्देशों के बावजूद जिले के 489 विद्यालयों ने गुरुवार को परिषद की वेबसाइट पर शिक्षकों और छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र की ओर से जारी सूची में वित्तविहीन विद्यालयों के साथ ही कई अशासकीय सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालय भी शामिल हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में विद्यालयों के ऑनलाइन हाजिरी से बाहर रहने पर शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है।
विज्ञापन


शासन की ओर से विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की वास्तविक उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य की गई है। इसके लिए विद्यालयों को प्रतिदिन निर्धारित समय पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर उपस्थिति दर्ज करनी होती है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में विद्यालयों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था को किसी भी स्थिति में हल्के में नहीं लिया जाएगा। लगातार हाजिरी दर्ज नहीं करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वित्तविहीन विद्यालयों की ओर से लगातार लापरवाही बरते जाने पर उनकी मान्यता पर भी कार्रवाई हो सकती है।

वहीं, अशासकीय सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ वेतन रोकने तक की कार्रवाई की जा सकती है। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि प्रतिदिन निर्धारित समय पर शिक्षकों और छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति परिषद की वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed