फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Warning to continue the agitation until the accused are arrested.

Ballia News: आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

Fri, 25 Sep 2026 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Warning to continue the agitation until the accused are arrested.
बेरुआरबारी। विकासखंड कार्यालय में एडीओ पंचायत के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

बारिश के बावजूद दोपहर 12 बजे से अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय बंद कर धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सात सितंबर को विकासखंड कार्यालय में एडीओ पंचायत उमेश कुमार सिंह के साथ कुछ लोगों के कार्यालय में घुसकर कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की गई थी। मामले में पुलिस ने नौ सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से अधिकारी-कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के विरोध में मंगलवार से कार्यालय बंद कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया।धरने के दौरान कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

आंदोलन के कारण विकासखंड कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इधर, कर्मचारियों के आंदोलन के दबाव के बीच पुलिस ने आरोपियों के घरों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच नामजद आरोपी सिंटू यादव ने पुलिस को चकमा देते हुए न्यायालय में हाजिर होकर जमानत करा ली। इससे कर्मचारियों में और नाराजगी बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed