{"_id":"6acb7b9f1b778e60050606ea","slug":"video-video-yavaka-ka-hataya-kara-shava-bra-ma-bthha-nahara-ma-faka-gal-para-thabva-ka-nashana-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवक की हत्या कर शव बोरी में बांध नहर में फेंका, गले पर दबाव के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवक की हत्या कर शव बोरी में बांध नहर में फेंका, गले पर दबाव के निशान
बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव के पास रविवार सुबह सरयू नहर में बोरी में बंद युवक का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। युवक के गले पर दबाव के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने नहर में बोरी उतराते देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी खुलवाई तो उसमें युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हैं।
सुबह ग्रामीण शौच के लिए नहर की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में उतराती बोरी पर पड़ी। बोरी में शव होने की आशंका पर उन्होंने मटेरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी खुलवाई तो उसके अंदर युवक का शव मिला। युवक के गले पर दबाव के निशान पाए गए हैं। ऐसे में आशंका है कि युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बोरी में बंद कर नहर में फेंका गया। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
सूचना मिलने पर मटेरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की पहचान और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि युवक का शव बोरी में बंद मिला है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है। युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।