फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Devotee drowns in the Saryu while filling a vessel with water.

Bahraich News: कलश में जल भरते समय सरयू में डूबकर श्रद्धालु की मौत

Mon, 12 Oct 2026 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Devotee drowns in the Saryu while filling a vessel with water.
मनोज कुमार शर्मा।
कैसरगंज/देवलखा। दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में रविवार को निकाली गई कलश यात्रा के दौरान कटका घाट पर बड़ा हादसा हो गया। सरयू नदी से जल भरते समय विजयपुर निवासी मनोज शर्मा (18) नदी में डूब गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने उनका शव बाहर निकाला। युवक की मौत से पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

रविवार को नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई थी। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। भजनों की धुन पर झूमते हुए श्रद्धालु दोपहर में सरयू नदी के कटका घाट पहुंचे। यहां जल भरने के दौरान मनोज असंतुलित होकर नदी में गिर गए। नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण वह डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। करीब एक घंटे बाद उनका शव नदी से बाहर निकाला जा सका। बेटे की मौत से पिता मन्नालाल का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि इस हादसे ने पर्व की खुशियों को गम में बदल दिया। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed