फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villager falls into canal while trying to escape a bull; drowns to death.

Bahraich News: सांड़ से बचने में नहर में गिरा ग्रामीण, डूबकर मौत

Mon, 12 Oct 2026 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Villager falls into canal while trying to escape a bull; drowns to death.
बिछिया। सुजौली क्षेत्र के चफरिया गांव में शनिवार शाम सांड़ से बचने के प्रयास में एक ग्रामीण नहर में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन

चफरिया के मोहकम पुरवा निवासी नान्हू (55) शनिवार शाम अपनी फसल देखने खेत में गए थे। वहां एक सांड़ उनकी फसल को नुकसान पहुंचा रहा था। नान्हू ने शोर मचाते हुए ढेला फेंककर उसे भगाने की कोशिश की। इस पर सांड़ उनकी ओर दौड़ पड़ा। हमले से बचने के लिए नान्हू खेत से बाहर की तरफ भागे, लेकिन असंतुलित होकर बगल से बह रही नहर में गिर गए। पानी गहरा होने के कारण वह डूब गए। सीओ मिहींपुरवा अमित प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed