{"_id":"6acbd9edc04e4b7f150317a7","slug":"boy-drowned-in-river-remains-untraced-protest-blocks-road-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-158368-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नदी में डूबे बालक का पता नहीं, सड़क जाम कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नदी में डूबे बालक का पता नहीं, सड़क जाम कर प्रदर्शन
विज्ञापन
बहराइच में झिंगहाघाट के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाते अधिकारी।
बहराइच। नगर के झिंगहा घाट स्थित सरयू नदी में नहाते समय डूबे 12 वर्षीय बालक शौर्य बाजपेई का तीसरे दिन रविवार को भी पता नहीं चल सका। इससे नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने बहराइच-नानपारा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम बुलाकर बालक की तलाश नए सिरे से शुरू कराई गई।
शहर के बशीरगंज मोहल्ला निवासी शौर्य बाजपेई शुक्रवार दोपहर अपने दो दोस्तों के साथ झिंगहा घाट स्थित सरयू नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखकर साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने नदी में उतरकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण सफलता नहीं मिली।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। तीन दिन बीतने के बावजूद शौर्य का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई। रविवार दोपहर उसके पिता अर्जुन बाजपेई के नेतृत्व में परिजनों और स्थानीय लोगों ने बहराइच-नानपारा मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर संवेदनहीनता बरतने का आरोप लगाया और बालक की तलाश तेज कराने की मांग की।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर तहसीलदार महसी विपिन चौरसिया, नगर कोतवाल बृजेंद्र मिश्रा और रामगांव थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को जल्द तलाश कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने यातायात बहाल कराया। तहसीलदार विपिन चौरसिया ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम बुलाकर बालक की तलाश फिर से शुरू कराई गई है।