{"_id":"6acb2293c3e72061710ded15","slug":"video-amb-una-two-cars-collision-near-police-station-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: अंब में देर रात दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, एक का टायर टूटा; अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: अंब में देर रात दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, एक का टायर टूटा; अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:15 AM IST
Link Copied
अम्ब में पुलिस थाने के पास शनिवार देर रात दो गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक गाड़ी का टायर टूट गया, जबकि उसका अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे वाहन के चालक को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल के अनुसार, अम्ब निवासी संदीप कुमार अपनी गाड़ी में सड़क किनारे अपनी दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी संख्या PB02EC 3415 के चालक पर आरोप है कि वह तेज रफ्तार में विपरीत दिशा में आ गया और संदीप कुमार की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
संदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी गाड़ी सड़क के किनारे चला रहे थे। इसी दौरान दूसरी गाड़ी तेज रफ्तार में आई और गलत दिशा में आकर उनकी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी का टायर टूट गया और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे वाहन के चालक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस थाने पहुंचाया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।