Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bahraich News
›
VIDEO: रेजांगला के शहीदों के सम्मान में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग, मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने समेत पांच मांगें उठाईं
{"_id":"6afd92a6eb1877a92902e23c","slug":"video-video-rajagal-ka-shahatha-ka-samamana-ma-ahara-rajamata-ka-gathana-ka-maga-malyama-saha-yathava-ka-bharata-ratana-thana-samata-paca-maga-uthaii-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेजांगला के शहीदों के सम्मान में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग, मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने समेत पांच मांगें उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेजांगला के शहीदों के सम्मान में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग, मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने समेत पांच मांगें उठाईं
बहराइच। रेजांगला युद्ध के शहीदों के सम्मान और अहीर समाज के सैन्य इतिहास को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय यादव महासंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद को सौंपा।
प्रदर्शनकारी पहले जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, लेकिन उस समय डीएम मौजूद नहीं थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपने के लिए निर्धारित स्थल पर जाने को कहा। इस दौरान कुछ देर गहमागहमी भी हुई। बाद में मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि रेजांगला की लड़ाई में अहीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके सम्मान और अहीर समाज के गौरवशाली सैन्य इतिहास को उचित पहचान दिलाने के लिए भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाना चाहिए।
ज्ञापन में पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत भारत रत्न देने और प्रत्येक जिले में रेजांगला के शहीदों के नाम पर स्मारक बनाने समेत पांच मांगें उठाई गईं। संगठन ने इन मांगों पर केंद्र सरकार से विचार कर आवश्यक कदम उठाने की अपील की।
इस मौके पर नंदेश्वर नंद यादव, विद्याराम, रामजी, रामनरेश, अरुण, गौरव, चुन्नीलाल और विनोद समेत संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।