{"_id":"6afd4119b9f66de4a605caea","slug":"video-role-play-competition-held-in-solan-kullu-secures-first-place-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सोलन में हुई रोल प्ले प्रतियोगिता, कुल्लू ने जीता पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सोलन में हुई रोल प्ले प्रतियोगिता, कुल्लू ने जीता पहला स्थान
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम (एनपीईपी) के तहत वर्ष 2025-26 की राज्य स्तरीय रोल प्ले एवं लोकनृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। रोल प्ले प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सभी 11 जिलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुल्लू जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जालू ग्राम ने इसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम एनसीईआरटी नई दिल्ली के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जनसंख्या शिक्षा, स्वास्थ्य, जीवन कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों के प्रति जागरूक करना है। रोल प्ले प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक और शैक्षिक समस्याओं पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। एससीईआरटी की प्रधानाचार्य रीता शर्मा सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि ऐसी सह शैक्षिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनसे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित होती है। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। राज्य स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जालू ग्राम कुल्लू ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांगी, किन्नौर को मिला। तीसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट, सोलन की टीम ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।