{"_id":"6afdfcdfc1d51e04ff06e1b9","slug":"the-fog-cleared-but-a-haze-held-back-the-suns-heat-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-160354-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कोहरा छंटा, धुंध ने रोकी धूप की तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कोहरा छंटा, धुंध ने रोकी धूप की तपिश
Thu, 19 Nov 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
बुधवार सुबह गोंडा-बहराइच मार्ग पर चिलवरिया के निकट छाई धुंध।- संवाद
बहराइच। कई दिनों से सुबह घने कोहरे का सामना कर रहे जिले के लोगों को बुधवार को कुछ राहत मिली। सुबह हल्की धुंध के बाद धूप निकली, लेकिन दिनभर आसमान में धुंध की परत छाई रही। इससे धूप की तपिश कम महसूस हुई। हालांकि, पिछले दिनों के मुकाबले ठंड का असर कुछ कम रहा।
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बुधवार सुबह धुंध दिखाई दी। धूप खिली, लेकिन वातावरण में धुंध के कारण आसमान पूरी तरह साफ नहीं हुआ। दिन में बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रही। कई लोग छतों और खुले स्थानों पर बैठकर धूप सेंकते नजर आए।
पिछले दिनों सुबह देर तक कोहरा छाए रहने से वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण परेशानी हो रही थी। बुधवार को घना कोहरा न होने से आवागमन में अपेक्षाकृत आसानी रही। हालांकि, शाम होते ही ठंड का असर फिर महसूस होने लगा।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी के मुताबिक, बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।