Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
The JJP will challenge a political stronghold by holding its first state-level rally in Ahirwal; outreach efforts have been intensified at the constituency level to ensure a large turnout.
{"_id":"6afd2e6d2abee5f1a506319a","slug":"video-the-jjp-will-challenge-a-political-stronghold-by-holding-its-first-state-level-rally-in-ahirwal-outreach-efforts-have-been-intensified-at-the-constituency-level-to-ensure-a-large-turnout-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अहीरवाल में पहली प्रदेश स्तरीय रैली कर राजनीतिक गढ़ को चुनौती देगी जजपा, भीड़ जुटाने के लिए हलका स्तर पर तेज किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहीरवाल में पहली प्रदेश स्तरीय रैली कर राजनीतिक गढ़ को चुनौती देगी जजपा, भीड़ जुटाने के लिए हलका स्तर पर तेज किया जनसंपर्क
जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अहीरवाल में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए बड़ा दांव खेला है। पार्टी का नौवां स्थापना दिवस 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ के कॉलेज ग्राउंड में प्रदेश स्तरीय जन अधिकार रैली के रूप में मनाया जाएगा। अहीरवाल में अब तक अन्य राजनीतिक दल प्रदेश स्तर की रैली करने से हिचकते रहे हैं, लेकिन जजपा यहां से नई राजनीतिक शुरुआत करेगी। रैली के जरिए भाजपा के अहीरवाल को अपना गढ़ बताने के दावे को भी चुनौती देने की तैयारी है।
इसको लेकर जिला अध्यक्ष राजकुमार खातोद व हलका अध्यक्ष नरेश द्वारका ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता की। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को दोपहर 2 बजे महेंद्रगढ़ की यादव धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। जिला प्रभारी एवं हलका पदाधिकारियों ने कहा कि महेंद्रगढ़ में प्रदेश स्तरीय रैली आयोजित करने का फैसला जिले के कार्यकर्ताओं के आग्रह पर लिया गया है। उनका कहना है कि अहीरवाल को लंबे समय से भाजपा का मजबूत राजनीतिक क्षेत्र माना जाता रहा है। ऐसे में जजपा यहां अपनी ताकत दिखाकर राजनीतिक संदेश देना चाहती है। भाजपा अपना गढ़ बताकर केवल अन्य पार्टियों को कमजोर मान रही है, लेकिन भाजपा को यह गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए। पार्टी नेताओं ने बताया कि महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी में हलका स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विधायक नहीं, लेकिन कार्यकर्ताओं पर भरोसा
पत्रकारों के सवाल पर पार्टी नेताओं ने माना कि महेंद्रगढ़ जिले में फिलहाल जजपा का कोई विधायक नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी के पास चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले कई कार्यकर्ता हैं। रैली के माध्यम से पार्टी अपना एजेंडा जनता के सामने रखेगी और नए लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगी। नेताओं ने उम्मीद जताई कि अहीरवाल में पार्टी को आने वाले समय में मजबूती मिलेगी। इस दौरान
रैली से पहले होंगे ये कार्यक्रम
- 20 नवंबर: नारनौल में जनसंपर्क कार्यक्रम।
- 22 नवंबर: अटेली हलके में कार्यक्रम।
- 24 नवंबर: यादव धर्मशाला, महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक, दोपहर दो बजे।
- 6 दिसंबर: महेंद्रगढ़ कॉलेज ग्राउंड में नौवां स्थापना दिवस एवं जन अधिकार रैली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।