Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ensure farmers face no inconvenience at paddy procurement centers: DM

धान क्रय केंद्रों पर किसानों को न हो परेशानी : डीएम

Thu, 19 Nov 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 19 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ensure farmers face no inconvenience at paddy procurement centers: DM
कृषि उत्पादन मंडी समिति नानपारा का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - स्रोत : सूचना विभाग
बहराइच। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीद का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बुधवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति नानपारा का निरीक्षण किया। उन्होंने विपणन शाखा के आठ धान क्रय केंद्रों पर खरीद और किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आठों केंद्रों पर अब तक 107 किसानों से 7979 क्विंटल धान खरीदा गया है। डीएम ने केंद्रों पर मौजूद किसानों से बातचीत कर खरीद व्यवस्था के बारे में भी पूछा। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को आवंटित लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि तौल और खरीद के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नमी के नाम पर धान की तौल में किसी प्रकार की कटौती न की जाए। केंद्रों पर किसानों के बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एसडीएम नानपारा प्रकाश सिंह और जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed