{"_id":"6afd7563eb1877a92902e221","slug":"india-vs-new-zealand-1st-test-predicted-playing-xi-team-news-and-key-selection-decisions-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत vs न्यूजीलैंड प्लेइंग-11: पहले टेस्ट में किन 4 पेसर्स के साथ उतरेंगे गिल; जडेजा और सुंदर में कौन खेलेगा?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत vs न्यूजीलैंड प्लेइंग-11: पहले टेस्ट में किन 4 पेसर्स के साथ उतरेंगे गिल; जडेजा और सुंदर में कौन खेलेगा?
Wed, 18 Nov 2026 03:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:22 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत के सामने प्लेइंग-11 चुनने की चुनौती है। वेलिंगटन की पिच तेज गेंदबाजों की मदद कर सकती है, लेकिन क्या गिल चार पेसर्स के साथ उतरेंगे? जडेजा और सुंदर में किसे मौका मिलेगा और किस तेज गेंदबाज को बाहर बैठना पड़ सकता है?
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के सामने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सिर्फ मेजबान टीम को हराने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि अपने पुराने रिकॉर्ड को बदलने का भी मौका होगा। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर से शुरू हो रहा है। न्यूजीलैंड की टीम अपने घर में भारत के खिलाफ हमेशा मुश्किल साबित हुई है। पिछले कुछ वर्षों में तो उसने भारतीय टीम को उसके घरेलू मैदान पर भी करारी शिकस्त दी है। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के लिए यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिहाज से भी अहम है।
वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा तेज गेंदबाजी संयोजन और स्पिन विकल्प पर है। जसप्रीत बुमराह का खेलना तय माना जा रहा है, लेकिन उनके साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और गुरनूर बराड़ में से किन गेंदबाजों को मौका मिलेगा? वहीं, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर में से किसे चुना जाएगा? इन सवालों के जवाब पिच और टीम प्रबंधन की रणनीति से तय हो सकते हैं।

Different eras of Indian cricket have graced this ground. The challenge remains timeless 🤍 🎥 The Basin Reserve is ready to serve 𝙖𝙣𝙤𝙩𝙝𝙚𝙧 𝙏𝙚𝙨𝙩 𝙤𝙛 𝙜𝙧𝙞𝙩 🏟️ ⌛ #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/dsxDtOMB8t
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) November 18, 2026
Trending Videos
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड क्यों डराएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 65 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 और न्यूजीलैंड ने 16 मैच जीते हैं, जबकि 27 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। यानी कुल मुकाबलों में भारत की जीत का प्रतिशत करीब 34 रहा है। न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड और भी चुनौतीपूर्ण है। दोनों देशों के बीच वहां 25 टेस्ट हुए हैं। भारत को सिर्फ पांच में जीत मिली, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मुकाबले अपने नाम किए। 10 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। वेलिंगटन में तो भारत को पिछले 57 वर्षों से जीत का इंतजार है। यहां खेले गए आठ टेस्ट में भारत ने सिर्फ एक जीता है, जबकि न्यूजीलैंड को पांच में सफलता मिली और दो मुकाबले ड्रॉ रहे। भारत ने वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में पिछला टेस्ट फरवरी 1968 में जीता था।
भारत ने आखिरी बार 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के दौर में भी टीम इस देश में सीरीज जीतने में नाकाम रही। रोहित की कप्तानी में तो भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

Nothing beats the look and feel of Test prep 🤍 📸 Snapshots from #TeamIndia's training session at the Basin Reserve 📍 #NZvIND https://t.co/XunlBsHnsq
— BCCI (@BCCI) November 17, 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत
बेसिन रिजर्व की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां की सतह अक्सर हरी दिखाई देती है और शुरुआती दो दिनों में सीम गेंदबाजों को उछाल तथा मूवमेंट मिल सकता है। हालांकि, कई बार एक सत्र के बाद पिच बल्लेबाजी के लिए आसान भी हो जाती है। ऐसे में भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के विकल्प के साथ उतरने पर विचार कर सकती है।
जसप्रीत बुमराह की जगह तय है। उनके साथ मोहम्मद सिराज का खेलना भी अहम माना जा रहा है। सिराज और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल इस सीरीज में खेलते हैं तो अपने टेस्ट करियर का 50वां मुकाबला पूरा कर सकते हैं। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ के बीच मुकाबला हो सकता है। प्रसिद्ध के पास पहले से टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव है, जबकि गुरनूर ने वनडे सीरीज में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।
चौथे तेज गेंदबाज के लिए आकाश दीप और अंशुल कंबोज विकल्प हैं। दोनों ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी करने की क्षमता भी दिखाई है। नीतीश कुमार रेड्डी भी एक विकल्प हैं, जिनसे टीम को अतिरिक्त बल्लेबाजी गहराई मिल सकती है। यदि भारत चार विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतरता है तो आकाश दीप या अंशुल कंबोज को मौका मिल सकता है। वहीं, बल्लेबाजी को अतिरिक्त मजबूती देने के लिए नीतीश को चुना जा सकता है।

🗣️ 𝙄𝙩 𝙬𝙞𝙡𝙡 𝙗𝙚 𝙖 𝙥𝙚𝙧𝙛𝙚𝙘𝙩 𝙩𝙤𝙪𝙧 𝙞𝙛 𝙬𝙚 𝙖𝙧𝙚 𝙖𝙗𝙡𝙚 𝙩𝙤 𝙬𝙞𝙣 𝙩𝙝𝙚 𝙏𝙚𝙨𝙩 𝙨𝙚𝙧𝙞𝙚𝙨 #TeamIndia Captain Shubman Gill on the determination to continue the good work in New Zealand 🙌 #NZvIND | @ShubmanGill https://t.co/JZ8lFlceHz
— BCCI (@BCCI) November 17, 2026
सुंदर-जडेजा
- फोटो : PTI
जडेजा या सुंदर, किसे मिलेगा मौका?
स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा का पलड़ा भारी दिखाई देता है। वह टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दे सकते हैं। उपलब्ध संभावित संयोजन में उन्हें सातवें नंबर पर रखा जा सकता है। हालांकि, न्यूजीलैंड के संभावित शीर्ष चार बल्लेबाजों में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या अधिक है। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर की ऑफ स्पिन टीम प्रबंधन को आकर्षित कर सकती है।
सुंदर को चुनने का फायदा यह होगा कि वह बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उपयोगी साबित हो सकते हैं और निचले क्रम में रन भी बना सकते हैं। इसके बावजूद जडेजा का अनुभव और ऑलराउंड क्षमता उन्हें आगे रखती है। अगर टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरती है तो जडेजा के रूप में एक विशेषज्ञ स्पिन विकल्प होगा। ऐसे में सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है।

In sync and steaming in 🤌🏃 #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/WrISc2ygD5
— BCCI (@BCCI) November 17, 2026
पंत और गिल
- फोटो : ANI
पंत की फिटनेस और मैट हेनरी से भी रहेगी चुनौती
भारतीय बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अहम होंगे, जबकि ध्रुव जुरेल को भी शीर्ष छह में जगह मिलने की संभावना है। पंत ने न्यूजीलैंड में अब तक सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं। चोट के कारण वह श्रीलंका दौरे के बाद केवल एक प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेल पाए हैं।
इसलिए उनकी मैच फिटनेस और लय पर नजर रहेगी। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने और लगातार एक जैसी लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करने में माहिर हैं। भारत को उनके खिलाफ शुरुआती ओवरों में संभलकर खेलना होगा।

Hello from the Basin Reserve 👋 All in readiness for the 1st Test starting November 19th. #NZvIND https://t.co/huuKGk0bDD
— BCCI (@BCCI) November 16, 2026
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी/ब्लेयर टिकनर।
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन/ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी/आकाश दीप/अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बराड़।