{"_id":"6ab3dcf541e9a417da024b1c","slug":"video-video-nayaya-ka-maga-ka-lkara-nashhaparayajaya-mabil-tavara-para-caugdhha-yavaka-sao-ka-aashavasana-para-naca-utara-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: न्याय की मांग को लेकर निष्प्रयोज्य मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, सीओ के आश्वासन पर नीचे उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: न्याय की मांग को लेकर निष्प्रयोज्य मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, सीओ के आश्वासन पर नीचे उतरा
रुपईडीहा निवासी चंदन पटेल बुधवार सुबह न्याय की मांग को लेकर एक निष्प्रयोज्य मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के आश्वासन के बाद युवक टावर से नीचे उतर आया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि चंदन पटेल की ओर से पूर्व में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उसे जबरन थाने में बैठाया था, जिसके बाद उसका मानसिक स्तर प्रभावित हुआ। युवक का कहना था कि वह मामले में न्याय चाहता है और इसी मांग को लेकर उसने टावर पर चढ़ने का निर्णय लिया।
सीओ चित्रांशु गौतम ने युवक को आश्वस्त किया कि उसके द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष रूप से जांच और छानबीन कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति की लापरवाही अथवा दोष सामने आता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सीओ के आश्वासन के बाद चंदन पटेल टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई थी। पुलिस अधिकारियों ने युवक से पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही उसके प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।